गर्मी में योग से बने निरोग

मीमांसा डेस्क।

गर्मी के मौसम में लोगो को बहुत परेशानियाँ होती है क्योकि मौसम परिवर्तन के कारण काफी हद तक हमारा शरीर प्रभावित होता है। सर्दी , गर्मी हो या फिर बरसात का मौसम , जैसे ही इनमें बदलाव होते है , हमारा शरीर भी इसके अनुरूप संतुलन बनाने के लिए क्रियाशील हो जाता है। मौसम में परिवर्तन के अनुसार खाने की चीजों की उपलब्धता एवम दिन की रोशनी पर भी असर देखने को मिलता है।
जैसे गर्मी के मौसम में लगातार गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप एक आसान और प्रभावी योग के जरिये इस गर्मी में खुद को ठंडक दे सकते हैं। यहां सूचीबद्ध कुछ आसन वास्तव में गर्मी को ठंडा करने में आपकी मदद कर सकते है।
इन आसनों की बड़ी विशेषता है कि इन्हें मौजूद दिनचर्या में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

शवासन के फायदे

यह आसन आपकी व्यस्त दिनचर्या में आपको शांत रखने में सहायक है। आपको बस इतना करना होगा।

1 अपने पैरों को दीवार से छूते हुए शवासन में लेट जाएँ।

2 दीवार से छूते हुए अपने पैरों को उठाएं और दो – तीन मिनट के लिए इसी मुद्रा में रखें।
3 दो तीन मिनट के बाद अपने पैरों को नीचे ले जाएँ और शवासन में रहें।

लाभ – यह शरीर के लिये बहुत बलवर्धक साबित हो सकता है क्योंकि यह गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से दिल में रक्त वापस लाने में मदद करता है। उच्च तापमान के कारण , ह्रदय शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए और अधिक रक्त को पंप करता है और आप इस सरल आसन से रक्त को वापस ह्रदय में पंप कर सकते हैं।

एहतियात जिन व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप और पीठ दर्द की समस्या है उन्हें इस आसन की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बल्कि वे कुछ कुशन को साथ लेकर उस पर अपने पैरों को आराम दे सकते हैं।