पूजा पपनेजा।
सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है इस बार भगवान शिव का यह प्रिय महीना, 2026 में 28 जुलाई से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलेगा। हिन्दू धर्म में सावन के महीने को अत्यधिक पवित्र और बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा और उपासना की जाती है।शिव भक्त इस माह में व्रत रखकर और पूजा-अर्चना करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं। सावन के सोमवार को विशेष रूप से शिव पूजा का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। भगवान शिव की कृपा से सभी कष्टों का निवारण भी होता है।
- भगवान शिव की पूजा कैसे करे ?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- पूजा स्थान को साफ करें और भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- दीप प्रज्वलित करें और धूप जलाएं।
- शिवलिंग पर जल, दूध, घी, और बेलपत्र चढ़ाएं।
- शिव चालीसा का पाठ करें या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
- भगवान शिव से अपनी मनोकामना व्यक्त करें।
- भगवान शिव को फल, मिठाई और नैवेद्य का भोग लगाएं।
नोट – यह लेख विभिन्न संकलनों पर आधारित है इसका उद्देश्य किसी भी धार्मिक भावना को आहत पहुँचाना नहीं है।