पूजा पपनेजा।
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चला सीजेपी का प्रदर्शन अब समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी अपना इस्तीफा दे चुके है। उसके साथ ही सीजेपी पार्टी की सभी मांगो को भी मान लिया गया है।
वही सभी छात्र भी अपने घर जा चुके है। ऐसे में अब प्रदर्शनकारियों के स्थल खाली करने के बाद अब जंतर मंतर में सफाई अभियान का कार्यक्रम चल रहा है।नगर निकाय की टीमें और संबंधित एजेंसियां पोस्टर, बैनर, कचरा तथा प्रदर्शन के अन्य निशानों को हटाकर जंतर-मंतर को फिर से सामान्य स्वरूप देने में जुटी हैं।
अब आपसे वहाँ के मौजूदा हालात की बात करे तो अभी भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वही अभी कुछ दुकानें खुली भी हुई है ,और कुछ लोग अभी भी डर के कारण अपनी दुकानें नहीं खोल रहे है । इसके साथ ही अभी भी लोगों की भीड़ काफी कम देखने को मिल रही है।