पूरे भारत में इस बार सामान्य से कम बारिश होने की क्यों है संभावना ?

पूजा पपनेजा।

पूरे भारत में इस बार सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। वही अगर मौसम विभाग के अनुसार आपसे आंकड़ों की बात करे तो अभी मानसून की बारिश 33.5 प्रतिशत कम है।

वही इस बार उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्व-मध्य भारत, और पूर्वी प्रायद्वीपीय, भारत के कुछ क्षेत्रों में इस बार सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है।

इस बार कम बारिश होने का मुख्य कारण एक अल-नीनो का असर भी है वही हिंद महासागर से आने वाली सोमालिया जेट स्ट्रीम हवाएं भी कमजोर रहीं है।

वही बारिश कम होने का दूसरा मुख्य कारण वनों की कटाई , वायु प्रदूषण ,अनियोजित शहरीकरण भी है जो कि स्थानीय मौसम को भी प्रभावित कर रहे है इसलिये ज़रूरी है कि प्रकृति को बचाया जाए।

कम बारिश होने से किसानो व आम जनता पर इसका क्या असर पड़ने वाला है ?

इस बार कम बारिश होने से लोगों को भी जल्दी गर्मी से राहत नहीं मिल पायेगी। वही किसानो की फसलों को भी इसे बड़ा नुकसान होने वाला है।

इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि सब्जियों को पर्याप्त पानी न मिल पाने के कारण उत्पादन भी कम देखने को मिल सकता है।

वही उत्पादन कम होने से मंडियों में सब्जियों की आवक भी कम हो सकती है। इसके अलावा कम आपूर्ति के कारण मंडी में सब्जियां भी महंगी हो सकती है जिसे आम जनता की जेब पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। वही किसानों को भी सिंचाई पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है।