दिल्ली के सुभाष नगर इलाके के पैसिफ़िक मॉल के बाहर नाले पर बनी झुग्गियों पर चला बुलडोज़र।

 

पूजा पपनेजा।

दिल्ली सरकार के द्वारा अभी हर जगह बुलडोज़र के द्वारा अवैध – अतिक्रमण को हटाया जा रहा है । ताकि हर – जगह से अवैध – अतिक्रमण को खत्म किया जा सके. वही दिल्ली सरकार का यह भी कहना है कि इससे ट्रैफ़िक जाम कम होगा और सार्वजनिक सुविधा भी बेहतर होगी।

ऐसी ही एक बड़ी कार्रवाही आज दिल्ली के सुभाष नगर इलाके के  पैसिफ़िक  मॉल के बाहर नाले पर बनी झुग्गियों पर भी देखने को मिली। वहां नाले पर बनी झुग्गियों को  दिल्ली सरकार के  बुलडोज़र के द्वारा तोड़ दिया गया, जिस – वजह से हज़ारों – लोग बेघर हो गए।

इसमें आपको यह भी बता दें कि ये झुग्गियां नाले पर बनी हुई थी। वही पर रहने वाले निवासी लोगों का यह भी  कहना कि हम यहां पर पंद्रह बीस सालों  से रह रहे है हम अपना बिजली का बिल भी भरते है।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि वहां पर रहने वालें लोगों को कुछ दिन पहले ही झुग्गियों को तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद वहां के रहने वाले लोगों ने खुद ही अपने मकानों को  तोड़ना भी शुरू कर दिया था।