दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में हुआ सिंधी नाटक लव यू मॉम का सफल मंचन

भारतीय सिंधु शक्ति द्वारा सिंधी अकादमी दिल्ली के सहयोग से 26 मार्च 2026 को मुक्तधारा ऑडिटोरियम दिल्ली में सिंधी नाटक लव यू मॉम का सफल मंचन  हुआ। आत्महत्या जैसे संगीन विषय की गंभीरता को इस नाटक में बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस नाटक से यही संदेश देने की कोशिश की गई कि आत्महत्या अपने पीछे अनगिनत सवाल और कुछ बिखरे रिश्ते छोड़ जाती है इसलिए अपने रिश्तो को समझे और उन्हें वक्त दे जिससे गलतफहमियां ही पैदा न हो जो आत्महत्या जैसे कदम उठाने का कारण बन जाते हैं।
नाटक के कलाकारों नरेश होतवानी, ज्योति मंगलानी, बाबू भाई, योगिता वासवानी, काव्या लालवानी, अक्षित मंगलानी व मोहित गुरनानी ने अपने सशक्त अभिनय से सभागार में उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। नाटक का निर्देशन डॉ. दीपक गुरनानी द्वारा किया गया।