सुकांति साहू,
सरायकेला, झारखंड।
सरायकेला जिला में होने वाले नगर पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिये प्रत्याशियों ने अपने नामांकन के साथ ही क्षेत्र के विकास की बात करनी शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सनंद आचार्या ने भी जीत के बाद नगरवासियों के लिये अपने कार्यों की रूपरेखा तैयार की है।
विकल्प मीमांसा के साथ बातचीत करते हुए सनंद आचार्या ने कहा कि इस नगर पंचायत क्षेत्र में 11 वार्ड हैं, जो लगभग 3 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। प्रत्याशी ने कहा कि अपने 41 वर्ष की उम्र में मैने नहीं देखा कि कोई भी कार्य नगर पंचायत के माध्यम से हुआ है।
सनंद आचार्या ने कहा कि नगर पंचायत में किसी के पास एक ऐसी सोच नहीं रही कि सड़क, सफाई एवं अन्य विकास कार्यों को व्यवस्थित तरीके से फलिफूत कर सके। जहां तक चंपई सोरेन जी के द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की बात है, तो जिन योजनाओं को शुरू किया गया हैं, उन्हें जीत के बाद गति देने का कार्य करेंगे।
इसके साथ ही चुनाव में क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए अध्यक्ष पद के लिये ऐसे योग्य उम्मीदवार को चुनने की अपील की, जो क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।