Jharkhand News:आदित्यपुर नगर निगम वॉर्ड संख्या 4 से पार्षद प्रत्याशी मालिन्द्र बेरा ने भरा नामांकन

सुकांति साहू

सरायकेला खरसांवा

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में नगरपालिका चुनाव 2026 के लिये 3 फरवरी को नगर परिषद अध्यक्ष, एवं वार्ड पार्षद पद के लिये अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

जिले के अंन्तर्गत आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, और सरायकेला नगर पंचायत में अलग-अलग पदों के लिये अभ्यर्थियों ने अपने नांमांकन दाखिल किया।

इसी के तहत आदित्यपुर नगर निगम वॉर्ड संख्या 4 से पार्षद प्रत्याशी मालिन्द्र बेरा ने अपना नामांकन दर्ज करने के साथ ही पद के लिये अपनी जीत की दावेदारी की। साथ ही मालिन्द्र बेरा ने क्षेत्र में लोगों के लिये काम का भी वादा किया।

गौरतलब है कि झारखंड कि विभिन्न जिलों-सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा आदि में नगर-निगम चुनाव होने हैं, जिनके लिये नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। महापौर एवं पार्षद पदों के लिये उम्मीदवार अपने नामांकन के साथ अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं।

इसके अलावा 3 फरवरी को नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के पांचवें दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव के लिये कुल 5 एवं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।