पूजा पपनेजा।
दिल्ली एमसीडी के द्वारा अभी हर जगह बुलडोज़र के द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है । ताकि हर जगह से अवैध अतिक्रमण को खत्म किया जा सके। अब वही दिल्ली एमसीडी के द्वारा दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में लोगों को फिर से अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस दुबारा जारी किया गया है। जिसे वहाँ के लोगों में काफी डर पैदा हो गया है।
इस नोटिस में यह कहा गया है कि लोगों ने नाले पर अवैध कब्ज़ा करके झुग्गियाँ बनाई है। वही के रहने वाले कुछ लोगों का यह भी कहना है कि हम यहाँ 15 सालों से रह रहे है।
वही पर जमीनी स्तर पर बातचीत करने से यह भी पता चला है कि लोगों ने वहाँ पर झुग्गियाँ भी खरीदी हुई थी। ऐसे में वही दिल्ली एमसीडी का कहना है कि झुग्गियों के टूट जाने से दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में जाम की समस्या कम होगी।
वही अब एक बड़ा सवाल उठता है कि अगर वहां के रहने वाले लोगों का घर दुबारा टूटता है तो वह कहाँ जायेंगे।