रजनीश कलाकार क्यों बने गोल्डन मैन ?

पूजा पपनेजा।

दिल्ली के कनॉट प्लेस को दिल की धड़कन कहा जाता है यहाँ की सड़कों पर आपको अलग – अलग तरह के कलाकार भी देखने को मिले होंगे। जो अपनी कला की वजह से काफी चर्चित हो रहे है ऐसे ही एक कलाकार रजनीश है जिनसे आप मिल भी चुके होंगे वही आपने इन्हें सीपी की सड़कों पर भी देखा होगा।

रजनीश कलाकार की कहानी में क्या है कठिन संघर्ष ?

यह कहानी दिल्ली के रहने वाले रजनीश कलाकार की है जो राजीव चौक की सड़कों पर गोल्डन मैन स्टैचू बनकर खड़े रहते है। यहाँ पर लोग दूर – दूर से इन्हे देखने व सेल्फी खिचवाने भी आते है । वही रजनीश को वहां आने – जाने वाले लोग परेशान भी करते है फिर भी रजनीश सब कुछ झेलते हुए अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाये रखते है।

वैसे तो रजनीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है अब वह दिल्ली में रहते है वही वह सीपी की सड़कों पर गोल्डन मैन स्टैचू बनकर खड़े रहते है। इसी से वह अपने घर का खर्चा भी निकालते है। इसके साथ आपको यह भी बता दें कि रजनीश के लिये गोल्डन मैन बनने का सफर आसान नहीं था। इसके पीछे उनके जीवन का एक बहुत बड़ा संघर्ष छिपा हुआ है अब उसके बारे में हम आपको बताते है।

जब रजनीश दिल्ली मे अपने दोस्त के साथ रहते थे तो वह एक ठेकेदार कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे उनके सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोवर्स भी थे जिसे वह अपने घर का खर्चा निकालते थे। लेकिन एक दिन उनका दोस्त सोशल मीडिया से उनका अकाउंट डिलीट कर देता है, जिस वजह से रजनीश को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उस वजह से उन्हें कही भी काम नहीं मिल पाता।उनके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है वक्त जैसे – जैसे आगे बढ़ता उन्हें अपने घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिये गोल्डन मैन स्टैचू बनने का  निर्णय लेना पड़ता है उसके बाद वह एक नए सफर में निकल पड़ते है।

जिसके बाद उनके जीवन में अलग – अलग तरह की मुश्किलें आने लगती है फिर भी वह अपने जीवन में हार नहीं मानते गर्मी हो या बरसात वह हमेशा एक गोल्डन मैन स्टैचू बनकर सीपी की सड़कों पर खड़े रहते है ।

वह जब गोल्डन मैन स्टैचू बनकर तैयार होते है तो उस मेकअप से उनके चेहरे पर जलन भी होने लगती है। फिर भी उसके बावजूद उन्हें इसमें कुछ खास कमाई नहीं हो पाती।

लेकिन इनके बावजूद वह सब कुछ सहते हुए भी हमेशा अपनी  हिम्मत को बनाये रखते है , अपने जीवन में हर परिस्थिति का डटकर सामना करते है।

इसलिये गोल्डन मैन की कहानी सिर्फ एक कहानी नहीं है यह एक ऐसा कठिन संघर्ष है जिसे हर कोई नहीं झेल सकता। क्योंकि आज के समय में लोग समस्याओं से भागते है उनका डटकर सामना नहीं करते लोगों में सहारा ढूंढ़ने लगते है इसलिये इस कहानी से हर व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए।